
👁 4 views Views
जर्जर इमारत के स्थान पर महिला चिकित्सालय बनाए जाने की उठी मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के तहसील मार्ग पर स्थित पुराने अस्पताल की जर्जर इमारत की जगह महिलाओं की सुविधा के लिए महिला चिकित्सालय बनाए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को एडीएम हापुड़ संदीप कुमार से मुलाकात की और एडीएम को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा और जर्जर इमारत के स्थान पर महिला चिकित्सालय बनाने की मांग उठाई।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600



























