
संकल्प दौड़ कराने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में संकल्प दौड़ कराने की मांग को लेकर बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
स्वदेशी जागरण मंच की जिला कमेटी ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर पर श्रीमती शैलजा कुमारी कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 12 जनवरी से 23 जनवरी के मध्य संकल्प दौड़ के आयोजन कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।जिसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों में स्वदेशी वस्तु अपनाकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी विद्यालयों को संकल्प दौड़ करने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने वाले में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉक्टर जीत सिंह, सहसंयोजक नितिन गोयल व मोहित गोयल, घनश्याम कश्यप उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























