👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : झारखंड के दुमका में 12वीं की छात्रा अंकिता सिंह को जिंदा जलाकर मार डालने के आरोपी शाहरुख को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को हापुड़ में हिंदू जागरण मंच हापुड़ ने रोष व्यक्त करते हुए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
मंच के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पवन तोमर, धर्मवीर प्रजापति, कपिल प्रजापति, नीरज कुमार मिश्र, दिनेश ठाकुर, हर्ष आदि बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रूपम को दिया। मंच ने आरोपियों को कड़ा दंड दिलाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























