
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को समाधान दिवस में धौलाना तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अवैध निर्माण का मुद्दा उठा। अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की मांग धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव गालंद निवासी दिनेश सिंह पुत्र हरदान सिंह अपनी समस्या लेकर धौलाना तहसील में समाधान दिवस में पहुंचे जिन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गांव परसोन में ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण हो रहा है। अवैध निर्माण को एचपीडीए द्वारा 18 दिसंबर 2023 को सील किया गया था। इसके पश्चात अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के भी आदेश आए लेकिन अभी तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के साथ मुलाकात की और मामले में कार्यवाही की मांग की।
एचपीडीए के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने कहा कि मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जाए जो प्रक्रिया है उसका पालन किया जाएगा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























