
रेलवे फाटक 76 C पर अंडर पास बनाने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को एचपीडीए के वीसी को एक पत्र देकर रेलवे फाटक 76C पर अंडर पास बनवाने की मांग की है।
संगठन के नगर अध्यक्ष राजवीर भाटी ने बताया कि प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर रेलवे फाटक 76C स्थित है।ट्रेन के आवागमन के दौरान फाटक पर वाहनो की लाइन लग जाती है जिस कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पडता है।उक्त फाटक पर अंडर पास बनने से ही समस्या का समाधान होगा।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447
























