हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का एक प्रतिनिधित्व मंडल मोहित राघव (प्रदेश मंत्री /जिला मंत्री हापुड़ ) के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ से मिला और उन्होंने जनपद हापुड़ के माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक करने पर विरोध जताया और समय में बदलाव की मांग की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जल्द ही पूर्व की भांति लिपिक कार्यालयों का समय परिवर्तित करने का आश्वासन दिया है ।वार्ता में कृष्णवीर शर्मा (संरक्षक, जयपाल त्यागी (संरक्षक ), राम सिंह ( जिला उपाध्यक्ष ), हरीश शर्मा (सदस्य ), संजीव कुमार (सदस्य ) उपस्थित रहे
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























