शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग, विवाहिता को पीट कर निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा की रहने वाली युवती की शादी 4 फरवरी 2024 को पिलखुवा के गांव कंदोला निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं, उसे बेरहमी से पीटते हैं। इतना ही नहीं हत्या की धमकी देकर उसे घर से भी निकाल दिया जबकि पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिखेड़ा निवासी यति की शादी चार फरवरी 2024 को गांव कंदोला के प्रदीप उर्फ दीपू पुत्र विजेंद्र उर्फ कालू से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसके पिता ने करीब 35 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे लेकिन ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरे ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे पीट कर घर से निकाल दिया। महिला न्याय के लिए कप्तान के पास पहुंची जिनके आदेश पर पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093




























