
मारपीट का आरोप लगा की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष हापुड़ के एसपी ऑफिस पहुंचा। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग निवासी बिंद्रेश पत्नी स्वर्गीय यशवीर ने आरोप लगाया कि वह अपने पुत्र अनिल के साथ गांव नूरपुर गई थी जहां उनका घर है। उन्हें वहां पता चला कि किसी ने कमरे का ताला तोड़ दिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आसपास के लोगों ने उनके साथ मारपिटाई की। इसके बाद वह एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















