
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): श्री भैरव बाबा क्षत्रिय कांस्यकार ठठेरा मंदिर समिति ने शनिवार को हापुड़ की गढ़ दिल्ली रोड पर मंदिर के पास स्थित ट्रक यूनियन के बराबर में चल रहे नॉन वेज ढाबे के खिलाफ मोर्चा खोला। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पास में भैरव मंदिर, शाकुंभरी देवी मंदिर और मां कैला देवी मंदिर हैं। मंदिर से 50-60 मीटर की दूरी पर एक नॉनवेज होटल संचालित है जहां लोगों को मांसाहारी भोजन परोसा जाता है। ऐसे में मंदिर समिति के पदाधिकारी एकत्र हुए जिन्होंने मांसाहारी होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने प्रदर्शनकारियों को समझाया और मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।























