हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के तहसील चौराहा पर जल निगम के अधिकारियों द्वारा की गई लापरवाही का खामियाजा यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है. डीएम की फटकार के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं रेंगने को तैयार नहीं है. यहां उड़ता धूल का गुबार लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाल रहा है. ऐसे में लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार पर स्थानीय लोगों ने शिकंजा कसने की मांग की है. बता दें कि ठेकेदार द्वारा अधूरा कार्य करने पर लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि अमृत योजना के तहत शहर में जल निगम द्वारा सीवर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है जो तहसील चौपला से लेकर मेरठ रोड तिराहे तक चल रहा है. विभाग ने सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोद तो दिया लेकिन अधूरा और लापरवाही भरा काम लोगों के जी का जंजाल बन गया है. नियम के अनुसार पाइप लाइन डालने के तुरंत बाद सड़क का निर्माण कराना जल निगम की जिम्मेदारी है लेकिन यहां मिट्टी बिछाकर अधिकारियों व ठेकेदार ने हाथ झाड़ लिए. तहसील चौराहे से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं. ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही से ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है और लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































