बैंक खातों से धनराशि उड़ाने वाले दिल्ली के ठग हापुड़ में पकड़े गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की साइबर सैल व थाना पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए एक दो सदस्य ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो बैंक अफसर बनकर भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर अपने मोह जाल में फंसा कर उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एडिट करके बैंक खाते से धनराशि उड़ा लिया करते थे। पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 चैक, नकदी, पांच डेबिट कार्ड, पांच मोबाइल, पेंट रिमूवल लिक्विट तथा काटन रोल व एक आई-20 गाड़ी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार की दोपहर हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए दोनों ठग लोगों को लोन दिलाने के बहाने अपने जाल में फंसा लेते थे और उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड, कैंसिल चैक आदि कोरियर से मंगवा लेते थे और फिर रसायन की मदद से चैक से कैंसिल शब्द को मिटाकर उस चैक पर अपना खाता संख्या व धनराशि भर कर बोरजो कोरियर कम्पनी के माध्यम से चैक को बैंक मे जमा करा कर धन राशि को फर्जी खाते में ट्रासफर करा लेते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक साल पहले धौलाना क्षेत्र में एक लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपियों ने एनसीआर क्षेत्र व अन्य राज्यों में अनेक घटनाओं को अंजाम देकर 17 लाख रुपए की ठगी की है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली के थाना राजपार के मंगोलपुरी का मनोज, व नील मैहरा है। पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























