हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में आए दिन अन्य जनपदों व राज्यों की पुलिस लगातार दबिश देती रहती है। सर्राफा व्यापारियों में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब दिल्ली पुलिस की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में स्थित एक सुनार की दुकान पर छापामार कार्रवाई की और चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में एक सुनार को हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम ने अपनी जांच शुरू की। इस दौरान कॉलर ऊंचे करके कुछ सर्राफ कोतवाली भी पहुंचे। आपको बता दें कि हापुड़ के कई सुनार ऐसे हैं जिनके खिलाफ विभिन्न जनपदों व राज्यों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। चोरी किए गए आभूषण खरीदने के आरोप में कई तो रडार पर हैं जो जमानत पर बाहर आए हुए हैं।
दिल्ली के थाना गाजीपुर में तैनात उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ गुरुवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचे। दिल्ली पुलिस के साथ एक शातिर चोर भी था जिसने बताया कि उसने चोरी किए गए आभूषण सर्राफा बाजार में एक सुनार को बेचे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम ने सर्राफा बाजार में छापा मारा तो सुनार के पसीने छूट गए। इसके बाद अन्य सर्राफा व्यापारी भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने सुनार को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























