हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : हापुड़ के पक्का बाग चौराहे पर कुछ आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के जवान पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चौराहा का है जब शुक्रवार की रात को दिल्ली पुलिस में तैनात अरविंद अपने भाई सुधीर कुमार ने परिजनों के साथ अंबेडकर नगर निवासी प्रतीक पुत्र नवीन कुमार के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आए थे. वापस लौटते समय जैसे ही परिवार पक्का बाग चौराहे पर पहुंचा तो दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था जिन्हें समझाने के लिए उतरे अरविंद पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. लहूलुहान अवस्था में दिल्ली पुलिस के जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























