दिल्ली का गुंडा हापुड़ में पुलिस गोली से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यदि जनपद हापुड़ की सीमा में किसी गुंडे ने घुसकर गुंडई दिखाने की कौशिश की तो उसका वही हाल होगा, जो अब तक पुलिस ने किया है। रविवार की रात को दो गुंडों में एक गुंडा पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों बदमाश लूटपाट जैसी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली से जनपद हापुड़ की सीमा में इको कार से घुसे थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि कोतवाली पिलखुवा पुलिस रविवार की रात को रिलायंस रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक इको कार में सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की औऱ गोली लगने से एक बदमाश नवीन उर्फ नवीना घायल हो गया। नवीन मंगलोपुरी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने घायक नवीन व उसके साथी अमन पुत्र राधेकिशन को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक इको कार बिना नम्बर की, तमंचा, कारतूस आदि बरामद की है।























