
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली ब्लास्ट से हापुड़ कनेक्शन को एजेंसियों ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। वेस्ट यूपी की तीन टीमों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। वहीं पूरे नेटवर्क में सहारनपुर और हापुड़ कनेक्शन आने के बाद गहनता से जांच की जा रही है। टीमें सैकड़ो नंबरों पर दिन रात कान लगाए हुए हैं। आतंकी डॉक्टरों के मॉड्यूल की जड़ों तक पहुंचाने के लिए सभी गिरफ्तार आतंकियों के फुटप्रिंट तलाशें जा रहे हैं। उनके मोबाइल की फोरेंसिक जांच सबसे अहम है। पिलखुवा के जीएस अस्पताल से डॉक्टर फारूक को गिरफ्तार किया था जिसका ब्लास्ट से कनेक्शन सामने आया था। ऐसे में टीमें गहनता से जांच कर रही हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























