
दिल्ली ब्लास्ट प्रकरणः दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने पिलखुवा से चिकित्सक को उठाया
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित अस्पताल से दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार कार्रवाई कर डॉ. फारूख अहमद डार को हिरासत में लिया है। जिसे टीम अपने साथ ले गई। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के मामले की जांच में डा.फारुख का नाम सामने आया है।
बता दें कि डा.फारुख कश्मीर का रहने वाला है जो कि दिल्ली ब्लास्ट प्रकरण में गिरफ्तार हुए आरोपियों के साथ पढ़ता था। जिसे टीम गुरुवार की तड़के दो बजे अपने साथ ले गई।
बता दें कि पिलखुवा के जीएस मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर फारूक को दिल्ली पुलिस ने कैंपस से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बम धमाके के मामले में गिरफ्तार आतंकी मुजम्मिल से हुई पूछताछ में असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम सामने आया है। फारूक करीब 1 वर्ष से कॉलेज के कैंपस में रह रहा था। डॉक्टर फारूक ने फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की थी। विस्फोटक की आपूर्ति और नेटवर्किंग की भूमिका में डॉक्टर फारूक का नाम भी सामने आया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























