रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने जाना भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का हाल












रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने जाना भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का हाल

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग का स्वास्थ्य जाने के लिए जी0एस0 अस्पताल पहुंचे। डा0 कुमार विश्वास द्वारा पिलखुवा में तीन दिवसीय कथा अपने अपने राम का संचालन किया गया जिसमें भाजपा व अन्य दलों के नेताओं का आवागमन रहा। रविवार को कथा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता कथा के बाद जी0एस0 अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के उपनिदेशक मनोज शिशौदिया द्वारा पुष्प व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कुछ दिनों से भाजपा नेत्री का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। लज्जा रानी गर्ग ने बताया अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है। साथ ही अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवा, प्रबंधतंत्र द्वारा अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सकों एवं स्टाफ को सराहा। लज्जा रानी गर्ग के राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार में हर कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है।

लज्जारानी गर्ग एवं पति स्वर्गीय कृष्ण कुमार गर्ग का भी जनसंघ पार्टी की उत्पत्ति से भाजपा बनने तक महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता निशांत शिशोदिया प्रमुख, मनोज गोतम प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, पुष्पेन्द्र गुर्जर, निरपेक्ष तोमर, अमित टाँक नगर महामंत्री , अश्वनी वैद्य, वरूण शर्मा सभासद, विजय गर्ग, भाजपा नगर मंत्री सुमन गर्ग, जी एस अस्पताल के उपनिदेशक एस एन सिंह आदि उपस्थित रहे।

1st Mall of Hapur || M. 9557396447











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!