हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व हिन्दू परिषद हापुड के नगर मंत्री अर्चित सिंघल ने बताया कि विगत 500 वर्षों के संघर्षों एवम लाखो राम भक्तो के बलिदानों के बाद शुभ घड़ी आ गयी… जब प्रभु रामलला अपने निज अवध धाम में आने वाली 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने धाम में आ रहे है। अब सैकडो वर्षो की तपस्या जल्द पूर्ण होने जा रही है व अयोध्या जी मे प्रभु श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम भव्य मंदिर के साक्षी बनने जा रहे हैं। इस उपलक्ष में 22 जनवरी को हर घर मे दीपक प्रज्वलित करने एवम राम नाम संकीर्तन कर के प्रभु के आगमन पर श्री राम मंदिर कबाड़ी बाजार में 1100 दीपोउत्सव का कार्यक्रम शाम 6:30 किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी भक्त सादर आमंत्रित है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























