
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव कस्तला कास्माद में दीप प्रभा फाउंडेशन द्वारा मोक्ष धाम का जीर्णोद्धार, सौंदर्य करण और वृक्षारोपण का कार्य कर उसे ग्राम सभा को समर्पित किया गया। दीप प्रभा फाउंडेशन के इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। दीप प्रभा फाउंडेशन का कहना है कि वह समय-समय पर इस तरह की जिम्मेदारी लेकर उसे बखूभी निभाएगा। जनप्रतिनिधियों ने भी फाउंडेशन की इस पहल और कदम की प्रशंसा की है।
मूल रूप से कस्तला कासिमाबाद निवासी राकेश चंद्र महेश्वरी ने बताया कि उनके बेटे सीए अंकित माहेश्वरी और अंकित की पत्नी सीए भावना माहेश्वरी वर्तमान में पुणे में रहते हैं। राकेश चंद्र की पत्नी दीप प्रभा की स्मृति में इस फाउंडेशन की स्थापना की गई जिसके माध्यम से इस कार्य को संपन्न कराया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























