👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आपने सारस और आरिफ की दोस्ती के किस्से तो सुने ही होंगे जो हाल ही में सोशल मीडिया की सुर्खियों में भी छाया हुआ था। अब हापुड़ में भी एक बंदर और युवक की दोस्ती सामने आई है। दोस्ती इतनी गहरी कि बंदर युवक के साथ बाइक पर ही घूमता-फिरता है। तस्वीर हापुड़ के लज्जापुरी की हैं जहां शुक्रवार को एक बंदर लोगों के साथ जमकर खेला। कभी वह चश्मे उठाता तो कभी पानी की बोतल के साथ खेलता। लोगों ने भी बंदर को पुचकारा और उसे खाने के लिए चीजे दी। बंदर यहां से वहां छलांग लगाकर लोगों की गोदी में भी आराम फरमाता। बंदर ने इस दौरान जमकर मस्ती की। खेलने के बाद बंदर ने पानी पीकर अपनी थकान उतारी और युवक के साथ बाइक पर सवार होकर चला गया। बंदर को देखने के लिए मौहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए।






























