👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया है. जलस्तर में कम होने का क्रम सोमवार से शुरू हुआ जो अभी भी जारी है. धीरे-धीरे गंगा अपने स्थान पर लौट रही है. जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा था जिससे खादर व आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों में खलबली का माहौल बन गया था लेकिन गंगा धीरे-धीरे अपने स्थान पर लौट रही है जिससे सभी ने राहत की सांस ली है.
उत्तराखंड में बादल फटने के बाद गंगा के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही थी. गंगा का जलस्तर 198.70 मीटर तक पहुंच गया था. सैकड़ों बीघा फसलों में भी पानी घुस गया था लेकिन गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है और मंगलवार को घटकर 198.35 मीटर तक पहुंच गया.


























