सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के पास शनिवार को अर्थी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर में सवार लोग सड़क पर गिर गए जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान मेरठ में दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान करीब 14 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर बहलोलपुर बाबूगढ़ निवासी 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई थी जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खुड़लिया के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था की सतीश निवासी रसूलपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए। मेरठ में उपचार के दौरान नरेश पुत्र हरकेश की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!