हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना चौराहे के पास ड्यूटी से घर लौट रहा एक बुजुर्ग बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। गढ़ के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक आने से अचानक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वजन शव को अपने साथ ले गए।
आपको बता दें कि 61 वर्षीय राकेश गढ़ में नक्का कुआं मंदिर के पास रहते थे जो कि अमरोहा में एक कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार की शाम राकेश जब घर लौट रहे थे तो स्याना रोड पर वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























