गुरुग्राम में नौकरी करने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में कुछ कार सवार एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में लेकर पहुंचे जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात कार सवार मौके से चले गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शव को हापुड़ मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की पहचान अनुज निवासी गांव आलमगीरपुर बहादुरगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई है।
शनिवार की सुबह कुछ कार सवार एक युवक को पिलखुवा के हाईवे पर स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद कार सवार मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक गुड़गांव में नौकरी करता था।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























