हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव दादरी में पत्नी के मायके आने के बाद गुस्साया पति अपने दो साथियों के साथ 14 मई की रात अपनी पत्नी के मायके आ गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि गांव दादरी निवासी चीनू ने बताया कि उसकी शादी जिला मुजफ्फरनगर के थाना रामराज क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी गौरव के साथ हुई थी। शादी के बाद से चीनू का पति गौरव शराब के नशे का आदी हो गया। इसके बाद आए दिन गौरव अपनी पत्नी चीनू के साथ मार पिटाई करता और शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगा। पति ने शराब के नशे में धुत होकर 13 मई की रात विवाहिता चीनू को जमकर पीटा। जिसके बाद परिजनों को मामले का पता चला। उसी दिन परिजन चीनू को अपने साथ मायके ले आए। इसके बाद गुस्साया पति 14 मई की रात अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पत्नी की मायके पहुंचा और तीनों ने चीनू को पीटना शुरू कर दिया। चीनू द्वारा शोर मचाने पर उसका भाई अमरदीप व पिता सुदेशपाल बीच बचाव करने पहुंचे। तो आरोपियों ने उन्हें भी जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए। पत्नी चीनू, भाई अमरदीप, व पिता सुदेशपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। भाई के हाथ की उंगली टूट गई। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पति समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























