बाबूगढ़: ट्रक में मिली राजस्थान निवासी चालक की लाश










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित झिलमिल ढाबे के बाहर खड़े ट्रक में चालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार, फॉरेंसिक टीम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त बागचंद निवासी किशनगढ़ अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है।

बागचंद शनिवार को सीमेंट से भरा एक ट्रक लेकर राजस्थान से रामपुर के लिए निकला था। रविवार को जब वह झिलमिल ढाबे के पास पहुंचा तो उसने ट्रक हाईवे किनारे लगा दिया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक सुबह से शाम तक खड़ा रहा और चालक अंदर लेटा हुआ था। शाम के समय जब एक अन्य ट्रक ढाबे पर पहुंचा तो उसकी निगाह ट्रक में पड़े शव पर पड़ी। उसके बाद उसने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।








Related Posts

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

🔊 Listen to this पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा
error: Content is protected !!