फंदे से लटका मिला छात्रा का शव












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसके बाद कमरे में पंखे से लटकी लाश देख परिजनों के होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।


जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी परी शर्मा पुत्री दीपक शर्मा 11वीं कक्षा की छात्रा थी जिसने किसी बात से नाराज होकर बुधवार की सुबह मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाकर अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


परी की मां ने जब उसे पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई जिसके बाद मृतका की मां जब ऊपर पहुंची तो लटकता शव देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर परिजन इकट्ठा हुए और परी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662









Related Posts

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

🔊 Listen to this गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली…

Read more

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

🔊 Listen to this शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर भाजपा सरकार द्वारा तथाकथित यौन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

फायरिंग के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

फायरिंग के मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

रविंद्र गुप्ता पश्चिम उ.प्र. संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के जिला संरक्षक बनें

खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद

खून से लथपथ मिली छात्रा का मामला, मौके से एक ब्लेड भी बरामद
error: Content is protected !!