नगर निगम मेरठ के ड्राईवर की हापुड़ में लाश मिली
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव वनखंडा दयानतपुर के पेट्रोल पम्प के निकट खेत से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक पहचान जनपद मेरठ के आशीष गांव जाहिदपुर के बोबी के बेटे के रुप में की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक आशीष गुरुवार की रात को बाइक पर अपने मामा के गांव सठला से घर लौट रहा था कि किसी वजह से वनखंडा पैट्रोल पम्प के पास बाइक फिसल गई और आशीष खेत में जा गिरा जिस कारण उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह खेतों में शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और मृतक की पहचान मेरठ के गांव जाहिदपुर के आशीष के रुप में की गई। सूचना पर मृतक के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक नगर निगम मेरठ में ड्राईवर था और उसके दो बच्चे है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























