👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित डाकघर के निकट नाले में एक 35 वर्षीय साधु का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक की पहचान जनपद मेरठ के गांव सारंगपुर के नेहरु के 35 वर्षीय बेटे लाखन के रुप में की गई।
लोगों ने बताया कि युवक साधु के भेष में रहता था और इधर-उधर से पेट भरता था। संदेह है कि युवक की बीमारी से मौत हुई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम को पुलिस को डाकघर के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520






























