👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है जिसका उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना है. इसी क्रम में पिलखुवा के सिनेमाघर में दरोगा विजेंद्र ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान सिनेमाघरों के कर्मचारियों को सड़क हादसों में लापरवाही की वजह से होने वाली मौतों के आंकड़े को भी गिनाया. साथ ही सिनेमा हॉल में आने वाले दर्शकों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की.
































