हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के घोड़ा फार्म के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। यह शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतारकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा पुत्र टेकचंद शर्मा निवासी रोडवेज बस अड्डे के पास जवाहर मंडी गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ा फार्म के पास से गुजर रहे लोगों की नजर आम के पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी। बताया जा रहा है कि यह शव रस्सी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586






























