खुले में कट रहे है मृत पशु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव श्यामनगर व नंगौला में उपजी किसान समस्याओं के हल न होने से किसानों में रोष व्याप्त है।
किसान नेता राजवीर सिंह भाटी, मोनू त्यागी, जतन नागर, सुंदर नाथ आदि ने बताया कि गांवों में आवारा पशु टक्कर मारते घूम रहे है, परंतु उन्हें पकड़ा नही जा रहा है। गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है। गांव श्यामनगर-नंगौला मार्ग पर मृत पशु धड़ल्ले से काटे जा रहे है और अवशेषों पर पक्षी मंडरा रहे है कोई सुनने को तैयार नही हैं। भाकियू (अ) ने समस्याओं के हल के लिए एक ज्ञापन बुधवार को बीडीओ को दिया।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536



























