हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर डाक विभाग 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डॉक सप्ताह मना रहा है। इस महोत्सव पर डाकघरों को रंग बिरंगी लाइटो द्वारा सजाया गया है। प्रधान डाकघर हापुड़ को आजादी के महोत्सव पर नेशनल पोस्टल वीक के अवसर पर सजाया गया है। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद मंडल तथा वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में हापुड़ जनपद के भी समस्त कर्मचारी अपनी डाक विभाग की जन आकर्षक जनकल्याणकारी अधिकतम ब्याज की समस्त डाकघर की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा है।
11 अक्टूबर 2021 को बैंकिंग डे:
11 अक्टूबर 2021 को डाक विभाग का बैंकिंग डे है जिसमें डाक विभाग के समस्त कर्मचारी आम जनमानस को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए बचत योजना के समस्त खाते खोलेंगे जिसमें बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता जिसमें 10 वर्ष तक की बिटिया का खाता खुल सकता है। इस के साथ डाकघर की अन्य आकर्षक योजनाएं बचत खाता, टीडीआरडी आदि।
12 अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस:
समस्त खाते विशेष सुविधा देते प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है। दिनांक 12 अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस है जिसमें सर्वश्रेष्ठ एवं अत्यंत लाभकारी बीमा का लाभ आम जनमानस द्वारा नजदीकी डाकघर से संपर्क कर लिया जा सकता है।
13 अक्टूबर फ्लैटली डे:
13 अक्टूबर फ्लैटली डे हैं जिसमें विभिन्न स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी डाकघर विजिट कर विशेष जानकारी प्राप्त करेंगे।
14 अक्टूबर को बिजनेस व 16 अक्टूबर को मेल डे:
वहीं 14 अक्टूबर को बिजनेस डे पर व्यवसाय संबंधी और 16 अक्टूबर को मेल डे रहेगा। इस मौके पर माय स्टैंप योजना अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना डाक टिकट लगा अपना फोटो की अपनी डाक टिकट शीट डाकघर से जारी करवा सकता है।
आजादी के अमृत महोत्सव पर डाक विभाग के राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत डाक विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा भी अधिक से अधिक डाकघर की बचत योजनाओं एवं सर्वश्रेष्ठ डाकघर के बीमा योजना का लाभ लेने की विशेष अपील की है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह 16 अक्टूबर तक रहेगा जिसमें प्रत्येक दिवस पर डाकघर द्वारा किसी ना किसी रूप में आम जनमानस को अपनी योजनाओं के द्वारा लाभ प्राप्त कराया जाएगा जिसमें आम जनता नजदीकी डाकघर से संपर्क कर बेहतरीन, अधिक ब्याज की योजनाओं का तात्कालिक लाभ उठा सकते हैं।
































