
हापुड़ में खुलेगी डे कैयर कैसर यूनिट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में डे केयर कैंसर यूनिट खुलेगी जिसमे निर्माण के बाद कैंसर रोगियों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
डॉ सुनील त्यागी सीएम ओ ने बताया कि जिला अस्पताल में डे केयर कैसर यूनिट बनेगी। जिसकी भारत सरकार से अनुमति मिल गई है। जल्द जल्द ही जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर यूनिट का निर्माण होगा और मरीजों को दूसरे जिलों में इलाज के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
जिला हापुड़ में कैंसर के रोगियों के लिए बेहतर उपचार की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण यहां के कैंसर रोगियों को उपचार के लिए नोएडा एवं दिल्ली तक की दौड़ लगानी पड़ती है।पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा जिला अस्पताल हापुड़ में डे केयर कैंसर यूनिट बनाने की अनुमति दी थी। प्रदेश की अनुमति के बाद भारत सरकार की अनुमति के लिए भी रिपोर्ट भेजी गई थी। अब भारत सरकार ने भी जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर यूनिट के निर्माण की अनुमति दे दी है।
जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर यूनिट के बनने से जिले के कैंसर रोगियों को दूसरे जिलों में इलाज के लिए दौड़ लगाने से भी छुटकारा मिल जायेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























