VIDEO: हापुड़ तहसील के गांव में पहुंचा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 72 सीटर प्लेन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 72 सीटर प्लेन हापुड़ सीमा पर पहुंचा है। जी हां आपने एक दम सहीं सुना। दरअसल डॉन इब्राहिम का प्लेन मेरठ के दो कारोबारी भाइयों ने खरीदा है जिसे हापुड़ के पास के एक कॉलेज में रखा गया है।

आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला:

दाऊद इब्राहिम और उससे जुड़े लोगों ने एयरोनॉटिक्स इंजिनीयरिंग का इंस्टीट्यूट चलाने के लिए एक डमी प्लेन खरीदा। इंस्टीट्यूट शुरू होने से पहले ही सरकार ने दाऊद की संपत्ति कुर्क की जिसमें यह विमान भी कुर्क किया गया। सरकार ने इस हवाई जहाज की नीलामी की जिसमें व्यापारी अमित ढल्ला ने भी बोली लगाई और बोली उनकी निकली। वैसे आपको बता दें कि ये डमी विमान न तो उड़ सकता है और न ही कभी दाऊद ने इसमे उड़ान भरी है।

अतराड़ा गांव पहुंचा प्लेन:

अमित ढल्ला और उनके भाई दीपक ढल्ला ने यह विमान खरीदा है जिसे हापुड़ रोड स्थित अतराड़ा गांव के पास अहारदा एजुकेशन नाम के कॉलेज में रखा गया है। वैसे तो अतराड़ा गांव मेरठ जनपद में आता है लेकिन यह गांव हापुड़ जनपद की सीमा पर है। कॉलेज में छात्रों को हवाई जहाज के तकनीकी सिस्टम, क्षमता व उड़ान के बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि लॉकडाउन और कोरोना की वजह से ये अभी छात्रों से दूर है।

आपको बता दें कि हवाई जहाज ट्राले में लादकर गुजरात के वडोदरा से कड़ी चुनौतियों के बाद हापुड़ सीमा यानी मेरठ लाया गया है। जब भी ये ट्रक बाइपास पर खड़े होते अक्सर इन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती। आलम यह था कि विमान के पार्टस चोरी होने का सबसे ज्यादा डर था। लेकिन विमान फिलहाल हापुड़ सीमा पर अपनी मंज़िल तक पहुंच चुका है।











Related Posts

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

Read more

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
error: Content is protected !!