हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में जिला समन्वयक दीपा कुमारी और संकुल प्रभारी गीतेश पांडे व विद्यालय प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शुरुआत जिला समन्वयक दीपा मैम के द्वारा सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके की गयी ।रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण 25 दिवसीय ट्रेनिंग श्री मती के मार्गदर्शन में दी गई।इस ट्रेनिंग का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है जिससे बालिका कभी भी निर्भय हो कर अपना कार्य कर सकें। वह अपनी पढ़ाई को पूर्ण कर सकें । प्रशिक्षण के समाप्ति पर बुधवार को रघुनाथपुर विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गिरधर पंचायत के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में ppt और टी एल एम प्रेजेंटेशन था। जिसमें जिसमें आलमपुर स्कूल से यशवीर सिंह .
ने पीपीटी की प्रस्तुती दी । शौर्य भारद्वाज ने टी एल एम के माध्यम से बालिकाओं को सिखाया तथा चंद्रपुरा स्कूल से राज ऋषि और मोहन ने भी प्रस्तुति देकर बालिकाओं को शिक्षा दी। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ ।मंच संचालन मोनिका राठी व भावना शर्मा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में वसीम, रिहाना परवीन राजकुमार आदि उपस्थित थे ।
































