
दो बेटियों को जन्म देने वाली बहू बनी दहेज उत्पीड़न का शिकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एक बेटी को दो बेटियों को जन्म देना अभिशाप सिद्ध हुआ और उसके ससुरालियों ने बहू को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। बहू ने अब हापुड़ में अपने पिता के यहां शरण ली है। आरोप है कि एक फ्लेट और बीस लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर हापुड़ की बेटी ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकार हो गई। हापुड़ कोतवाली में दर्ज कराई गई एक रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला प्रेमपुरा की एक बेटी की विवाह करीब चार साल पहले मेरठ फूल बाग कालोनी के एक सेवानिवृत्त अफसर ओमप्रकाश के बेटे नितिन के साथ हुई थी। हापुड़ की बेटी के पिता ने शादी में एक कार व बीस तोला सोना तथा 500 ग्राम चांदी के जेवर तथा अन्य कीमती सामान दहेज में दिया था परंतु उसके ससुरालिए दहेज से ना खुश थे और आए दिन अपनी बहू के साथ मारपीट करते थे। शादी के बाद हापुड़ की बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया इसके बाद तो उसके ससुरालियों के तेवर दहेज को लेकर और तीखे हो गए। एक दिन मारपीट कर उसे घर से निकला दिया। हापुड़ की बेटी ने हापुड़ कोतवाली में पति नितिन, ससुर ओमप्रकाश, सास राजबाला तथा दो ननद व एक नंदोई के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























