
जखेड़ा रहमतपुर में 107.1724 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज के लिए बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित हो रहा है। इसके विस्तार का फैसला शासन द्वारा लिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन गांव जखेड़ा रहमतपुर की 107.1724 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। प्रशासन ने संबंधित किसानों से आपत्ति मांगी है जिसका निस्तारण करने के बाद इसके विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी।
निर्माणाधीन संस्था यूपीडा के पत्र के तहत ग्रीन फील्ड औद्योगिक गलियारे के लिए गांव जखेड़ा रहमतपुर के कुल रकबा 107.724 हेक्टर भूमि को क्रय किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मेरठ से प्रयागराज के लिए बनाए जा रहे 500 मील से भी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बहादुरगढ़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। इसके विस्तार करने के उद्देश्य से जखेड़ा रहमतपुर में 107.1724 हेक्टेयर भूमि का चयन कर आपत्तियां मांगी गई है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी























