दरिंदे को खोजने में जुटी है पुलिस










गढ़मुक्तेश्वर, सीमन (ehapurnews.com): दरिंदे की शिकार हुई गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव की एक 6 वर्षीया अबोध बालिका की बेहोशी अभी टूटी नहीं है। जिस कारण पुलिस बालिका के बयान दर्ज नहीं कर पा रही है। पुलिस को दरिंदे का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। उधर राजनीतिक दल सक्रिय हो उठे हैं। उधर पुलिस दरिंदे को खोजने में जुटी है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के गांव से एक 6 वर्षीया बालिका को एक दरिंदा बाइक पर उठाकर ले गया। दरिंदे ने बालिका के साथ रेप कर जंगल में फैंक दिया और उसकी हत्या करने के इरादे से बालिका के शरीर पर किसी वस्तु से चोट पहुंचाई। बेहोशी की हालत में बालिका शुक्रवार की सुबह जंगल में मिली।


बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की गूंज लखनऊ के दरबार तक जा पहुंची और अपर पुलिस महा निदेशक राजीव समरवाल ने हापुड़ पहुंच कर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को दरिंदे को पकडऩे के आदेश दिए। हापुड़ कप्तान ने बताया कि दरिंदे का स्कैच जारी किया गया ैहै और चार टीमों को लगाया गया है। बालिका का मेरठ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला वाथम ने सम्पूर्ण मामले को संज्ञान में लेते हुए दरिंदे को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने को कहा है।
अमरोहा- गढ़मुक्तेश्वर से सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब अपराधियों का प्रदेश बन चुका है। दोषी को बख्शा नहीं जाए।
पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दरिंदा कोई बाहरी तत्व नहीं, बल्कि पीडि़ता के परिवार का ही कोई निकटस्थ है। आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996







  • Related Posts

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

    Read more

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    नाबालिग से रेप ,गया जेल

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

    एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
    error: Content is protected !!