हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक अबोध बालिका के साथ दरिंदगी के आरोपी दरिंदे की गिफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।

सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने आरोप लगाया कि 5 दिन बाद भी पुलिस दरिंदे को नहीं पकड़ सकी है। सूबे में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में लूट, हत्याएं , दुष्कर्म व अपहरण जैसी संगीन वारदातें बढ़ी है।
सपाईयों ने चार सूत्री ज्ञापन के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तारी करने तथा कड़ी सजा दिलाने की तथा पीडि़त के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। उन्होंने सूबे के मुखिया से त्याग पत्र की मांग की है।
इस मौके पर भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, पुरुषोत्तम वर्मा, विपिन कुमार,राकेश चौधरी, ब्रह्मपाल कश्यप, रणवीर प्रधानप, सुनील चौधरी आदि उपस्थित थे।



























