हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित किसान सेवा केंद्र से किसानों को घटिया डीएपी बांटा जा रहा था। इसका खुलासा सेवा केंद्र से डीएपी के लिए गए नमूने की रिपोर्ट आने पर हुआ है जहां नमूना फेल हो गया और कृषि विभाग ने तहरीर दी है।
आपको बता दें कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने सिंभावली स्थित किसान सेवा केंद्र का एक महीने पहले निरीक्षण किया था जहां निरीक्षण के दौरान 30 कट्टे डीएपी मिला जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। ऐसे में कृषि विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जिसका सैंपल फेल हो गया है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748


























