हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद हापुड के बारह मंडलों पर मंडल प्रभारियो की घोषणा की गई। सभी 12 मंडलों पर जिले के पदाधिकारियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी के रूप में तैनात किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी को हापुड़ देहात मंडल का प्रभारी, हापुड़ उतरी मंडल में दर्शन सिंह ,हापुड दक्षिण में तमजीद आलम ,बाबूगढ़ में कारी शहजाद, धौलाना में शमसुद्दीन सैफी, पिलखुवा नगर में डॉक्टर बाबू, पिलखुवा देहात में साबिर चौधरी, गालन्द मे आसिफ राणा, गढ़ नगर में वली मोहम्मद,गढ देहात में शाह आलम ,बहादुरगढ़ में मजहर, सिंभावली में आरिफ अब्बासी को मंडल प्रभारी के रूप में मंडलों में तैनात किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री डॉक्टर खालिद ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के पदाधिकारी व वरिष्ठ पदाधिकारियों को जनपद के प्रत्येक मंडल में प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी अपने अपने मंडल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान, सदस्यता अभियान एवं अन्य अभियानों की समय-समय पर समीक्षा के साथ साथ मंडल के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षो से समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041































