हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश की राजधानी दिल्ली सहित हापुड़ की हवा में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण विभाग प्रदूषण को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच धौलाना औद्योगिक क्षेत्र से कुछ खतरनाक तस्वीरें सामने आई हैं जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिलता दिख रहा है। हालांकि हाल ही में पौल्यूशन को बढ़ावा देने के चलते प्रदूषण विभाग ने यहां 20 फैक्ट्रियों पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है जिसमें पीवी मेटल्स, रिसाईकलर, शाहजहां मेटल, एजी एंटरप्राइजेज, अभी मेटल्स, आर के मेटल्स, किंग मेटल्स, एएस एंटरप्राइजेज, श्री बालाजी एंटरप्राइजेज, सिद्धार्थ मेटल्स, श्री गणेश मेटल्स, आरवी एंटरप्राइजेज, आरएलबी मेटल्स, सतगुरु मेटल्स हयात रीसाइकल्स, विशाल मेटल उद्योग, वरदान केमिकल उद्योग, भगवती इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान मेट्ल्स, अंकित एंटरप्राइज का नाम शामिल हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं वह अपने आप बेहद चिंताजनक हैं।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























