हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गांव नंगौला में रेलवे लाइन पर काम करने वाले कर्मचारयों ने एक किसान के खेत में सामान डालकर फसल को हानि पहुंचा रहे है।
भाकियू (अ) के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी, राजकुमार त्यागी, मोनू त्यागी आदि ने बताया कि गांव नंगौला के किसान वीरेंद्र त्यागी के खेत है। खेत के निकट ही रेलवे लाइन पर कार्य चल रहा है, जो एक प्राईवेट कम्पनी कर रही है। कम्पनी के कर्मचारी किसान के खेत में सामान व मिट्टी डाल कर फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। किसानों ने खेत से सामान हटाने की मांग की है।
हापुड़: आनंद विहार में किराए के मकान के लिए संपर्क करें: 9412123060


























