👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव अटूटा में शनिवार को आगनवाड़ी केन्द्र पर सरकार द्वारा मिलने वाला राशन डीलर अंजू अग्रवाल द्वारा 1 से 5 साल तक के बच्चों एवम् गर्भवती महिलाओं को राशन बाटा गया। पहले ही घर-घर जाकर बच्चों को पर्ची दी गई। कार्य में कुछ समूह की महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान दलिया, चने की दाल और आधा लीटर तेल बांटा गया।






























