👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सड़कों पर दौड़ने वाली 17 डग्गामार बसों को रोडवेज से अनुबंधित करने की तैयारी चल रही है। डग्गामार बसों का फिलहाल सर्वे कराया जा रहा है और उनके मालिकों से रोडवेजव में अनुबंध करने के संबंध में वार्ता भी की जा रही है जो बसे रोडवेज के नियमों पर खरी उतरेंगी उनसे अनुबंधित कर लिया जाएगा। मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजी जाएगी। हापुड़ डिपो की इस योजना से राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700































