👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में दबंगों द्वारा भाई बहन के साथ मार पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला मंगलवार की दोपहर का है जब कुछ दबंग गोहरा आलमगीरपुर में एक घर में जा घुसे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने लाठी-डंडे और हथियार लिए हुए थे। किसी बात के चलते उन्होंने घर में मौजूद मोनिका और उसके भाई संजीव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों भाई बहन लहूलुहान हो गए।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























