हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की स्याना रोड पर गुरुवार को टैंकर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया और शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि गांव सदरपुर निवासी 58 वर्षीय नैन सिंह साइकिल पर छोले कुलचे बेचने का काम करता था। गुरुवार की शाम को बहादुरगढ़ में छोले कुलचे बेचकर साइकिल से वापस लौट रहा था। जैसे ही बुजुर्ग साइकिल सवार बुजुर्ग स्याना रोड पर पहुंचा तो स्याना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि नैन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष हरि कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























