हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। साइकिल सवार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सूरज पाल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी रसूलपुर बहलोल पुर के रूप में हुई है जो साइकिल से ड्यूटी जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सिखेड़ा के पास एक साइकिल सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके से गुजर रहे किसानों ने साइकिल सवार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जिसे रेफर कर दिया गया। इसी बीच सूरज की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
JEE MAINS: दीवान पब्लिक स्कूल के 19 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की























