
कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में रविवार की सुबह साइकिल पर सब्जी बेचने मंडी जा रहा व्यक्ति कैंटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय हामिद निवासी ट्याला देहात रविवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर सब्जी बेचने के लिए मंडी जा रहा था। जैसे ही वह ददायरा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































